February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

देवी अहिल्याबाई कन्वेन्शन हॉल में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम होगा आयोजित

Share

कोरबा 20 जून 2025/ 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर कोरबा नगरीय क्षेत्र के रिसदी रोड स्थित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरण दास महंत, विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया, विधायक पाली-तानाखार श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल, सभापति नगर निगम कोरबा श्री नूतन सिंह ठाकुर शामिल होंगे। यह सामूहिक योग कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक होगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने योग दिवस के सफल आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे है। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 7 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचकर योग अभ्यास में शामिल होने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों की भी योगाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थिति सुनिश्चित कराने की बात कही है। उन्होंने जिले के समस्त ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकायों में भी योग कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने स्वस्थ जीवन के लिए योगाभ्यास अपनाने तथा योग दिवस पर सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित जिले वासियों से योगाभ्यास में शामिल होने अपील की है।
स. क्र./सुरजीत


Share

Related posts

थाना कोतवाली , बालको, दर्री, बाँकीमोंगरा ,कटघोरा ,उरगा अंतर्गत अभिव्यक्ति ऐप का प्रचार प्रसार किया गया है

namanchhattisgarh

जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आज

namanchhattisgarh

अग्रवाल सभा द्वारा अयोजित होलिका दहन देखिए तस्वीरों में

namanchhattisgarh

Leave a Comment