February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पाईप लाईन लिकेज की मरम्मत के कारण पानी हुआ था मटमैला

Share

कोरबा 06 जनवरी 2026 – नगर निगम कोरबा के वार्ड क्र. 10 भिलाईखुर्द के अंतर्गत आने वाली हाउसिंग बोर्ड कालोनी में आपूर्ति किए गए पानी के मटमैला होने के कारण क्षतिग्रस्त हुई उक्त पाईप लाईन की मरम्मत का कार्य करना था, पाईप लाईन की मरम्मत के पश्चात अब हाउसिंग बोर्ड कालोनी में शुद्ध व साफ जल की आपूर्ति की जा रही है।
निगम के कार्यपालन अभियंता जलप्रदाय श्री राकेश मसीह ने बताया कि वार्ड क्र. 10 भिलाईखुर्द अंतर्गत बरबसपुर स्थित हाउसिंग बोर्ड कालोनी में जलापूर्ति की जाने वाली पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसके कारण एक दिन के लिए आकस्मिक रूप से जलापूर्ति बाधित भी हुई। निगम द्वारा उक्त क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत करा दी गई है तथा पाईप लाईन के मरम्मत के कारण स्वभाविक रूप से पानी में मिट्टी धुली, जिसके परिणाम स्वरूप उस दिन नलों से मटमैला पानी निकला। उन्होने बताया कि उक्त क्षतिग्रस्त पाईप लाईन की मरम्मत होने के पश्चात अब नियमित रूप से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति जा रही है।


Share

Related posts

सर्वमंगला-कुसमुंडा-इमलीछापर मार्ग में बेतरतीब खड़े भारी वाहनों पर की गई कार्यवााही

namanchhattisgarh

ढलते जीवन में खुशी के दो पल

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाईयों की बजाय ब्रांडेड दवाई लिखने पर जताई कड़ी नाराजगी

namanchhattisgarh

Leave a Comment