February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

धान उपार्जन केंद्रों में गड़बड़ी, दो समिति प्रबंधक दायित्वों से पृथक

Share

कोरबा 14 जनवरी 2026/ कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित तुमान और कोरकोमा के धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्रारंभिक व्यवस्था में कई कमियां सामने आईं।
जांच में पाया गया कि किसानों से लाए गए धान को किसान बोरे से सीधे समिति बारदाने में पलटी कर खरीदी की जा रही थी। इसके अलावा स्टेकिंग सही ढंग से नहीं की गई, हमालों की उचित व्यवस्था नहीं थी और अन्य कई अव्यवस्थाएं पाई गईं।
शिकायत की जांच के बाद सहकारी समिति कोरबा के प्रबंधक प्यारेलाल साहू और तुमान के समिति के प्रभारी प्रबंधक रंजीत कंवर को समिति प्रबंधकीय दायित्वों से पृथक  किया गया है।
सभी केंद्रों में किसानों के हित और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही धान खरीदी सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
क्रमांक 1320


Share

Related posts

बालको डीपीएस के छात्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में अव्वल

namanchhattisgarh

पीएससी द्वारा भृत्य परीक्षा का आयोजन 25 सितम्बर को

namanchhattisgarh

जनचौपाल में आए 94 आवेदन : प्राप्त प्रकरणों को निराकरण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को किया गया निर्देशित

namanchhattisgarh

Leave a Comment