February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

22, 26 एवं 30 जनवरी को बंद रहेगा पशुवध कार्य

Share

कोरबा 19 जनवरी 2026 – नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत संचालित समस्त वधशालाओं एवं मांस विक्रय की दुकानों को दिनांक 22, 26 एवं 30 जनवरी 2026 को पूर्ण रूप से बंद रखा जाएगा। इन तिथियों में किसी प्रकार का पशुवध न होगा और न ही मांस का विक्रय होगा। निगम द्वारा 22 जनवरी को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा दिवस, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस एवं 30 जनवरी को गांधी निर्वाण दिवस के विशिष्ट अवसर पर पशुवधगृहों व मांस विक्रय की दुकानों को पूर्ण रूप से बंद रखने तथा किसी भी प्रकार का पशुवध न करने और न ही मांस का विक्रय करने के निर्देश समस्त पशुवधगृह संचालकों व संबंधित दुकानदारों केा दिए गए हैं। उक्त तिथियों में यदि किसी भी दुकान में मांस का विक्रय किया जाता है तो मांस जप्त कर संबंधित के विरूद्ध यथोचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


Share

Related posts

हिन्दी प्रचार प्रसार के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का अयोजन हुआ

namanchhattisgarh

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 अगस्त तक

namanchhattisgarh

बालको आयोजित ग्रीष्मकालीन प्रतिभा विकास शिविर धूमधाम से संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment