February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

Share

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है। सेना में भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 01 अपै्रल 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमेन दसवी पास, ट्रेडमेन आठवी पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदो के लिए जारी किया गया है। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेंस परीक्षा  (CEE)  01 जून 2026 से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है।
उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी है और केवल योग्यता के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।
क्रमांक 1493


Share

Related posts

चिंगारी से शुरू हुई भीषण आग, तीन की जिदंगीय खाक व करोड़ों का नुकसान

namanchhattisgarh

सखी वन स्टाफ सेन्टर अब हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में संचालित

namanchhattisgarh

जिले में अब तक 924.0 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई दर्ज

namanchhattisgarh

Leave a Comment