February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

सांस्कृतिक भवन कटघोरा में उद्यमिता जागरूकता शिविर आज

Share

कोरबा 16 फरवरी 2026/जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा द्वारा जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं एवं भावी उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन  सांस्कृतिक भवन, पुराना नगर पालिका के सामने बिलासपुर रोड कटघोरा में 17 फरवरी दोपहर 12  बजे  आयोजित किया गया है।  शिविर  में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत अनुदानित ऋण हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा ऋण प्रक्रिया, पात्रता शर्तों एवं प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने संबंधी जानकारी दी जाएगी।
महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोरबा ने जिले के इच्छुक युवा-युवतियों एवं उद्यमियों से निर्धारित समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।
क्रमांक 1510/


Share

Related posts

निगम कार्यालय साकेत में अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

namanchhattisgarh

अवैध रेत उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर हुई कार्यवाही

namanchhattisgarh

जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा 77वाँ गणतंत्र दिवस एवं निशुल्क पीयूसी कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment