February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधअर्न्तराष्ट्रीयखेलमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीयव्यापार

‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ गाने में थिरके अफसर-नेता: SP ने गाया ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’, खूब हुई मस्ती; वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग भी हुए शामिल

Share

जगदलपुर/कांकेर18 घंटे पहले

कांकेर में नेताओं और अफसरों ने मिलकर साथ मिलकर होली मनाई।

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में अफसर और नेताओं ने साथ मिलकर होली मनाई है। इस मौके पर कांकेर जिले के वृद्धा आश्रम के बुजुर्ग भी मौजूद रहे। CM भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी, कांकेर के विधायक शिशुपाल सोरी , SP शलभ सिन्हा समेत कई अधिकारी और नेताओं ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया है। अफसर और नेता अमिताभ बच्चन के मशहूर सॉन्ग ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ में थिरकते हुए नजर आए।

SP शलभ सिन्हा ने 'होली खेले रघुवीरा अवध में, गाना गाया।

SP शलभ सिन्हा ने ‘होली खेले रघुवीरा अवध में, गाना गाया।

कांकेर जिले के SP शलभ सिन्हा ने खुद ‘होली खेले रघुवीरा अवध में’ गाना गाया। SP के गाने में सभी अधिकारी और नेता भी झूम उठे। कांकेर में मनाई गई इस होली में खास बात यह रही कि BJP और कांग्रेस दोनों पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने साथ मिलकर रंग गुलाल उड़ाया। BJP के कद्दावर नेता दिलीप जायसवाल समेत अन्य नेताओं ने एक दूसरे के चेहरे पर रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं देते गले भी मिले।

जगदलपुर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली।

जगदलपुर कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली।

जगदलपुर कांग्रेस भवन में मनाई गई होलीबस्तर के संभागीय मुख्यालाय जगदलपुर में कांग्रेसियों में भी होली का रंग चढ़ता दिखा। कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं ने जमकर होली खेली। कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष राजीव शर्मा संग कार्यकर्ताओं ने होली मनाई। इस दौरान केवल शहर ही नहीं बल्कि आस-पास के गांव के कांग्रेसी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं…


Share

Related posts

पॉवरग्रिड स्वच्छता पखवाड़ा मनाकर कर लोगो में जागरूकता फैलराहा है “ : स्वच्छता को हमे जीवन शैली के रूप में अपनाना है

namanchhattisgarh

दुकालू राम का पशु व्यापारी पंजीयन प्रमाण पत्र किया गया निलंबित

namanchhattisgarh

जिला बाल कल्याण समिति व शिक्षा विभाग की पहल से 3 बेघर बेसहारा बच्चो को मिला संरक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment