रायपुर/ भिलाई/राजनांदगांव18 घंटे पहले
कॉपी लिंक
राजनांदगांव में सालों पुरानी परंपरा कायम।
रंगों का त्योहार यानि होली शुक्रवार को देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। हर तरफ होली पर्व की धूम है। लोग अपने अपने तरीके से होली पर्व मना रहे हैं। ऐसा ही हाल कुछ छत्तीसगढ़ में भी है, जहां प्रदेशभर में लोग होली का पर्व बड़े ही शानदार तरीके सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर तरफ लोग होली के रंग में नजर आ रहे हैं।

राजनांदगांव में पहले कान्हा को गुलाल लगाया गया। फिर पूजा अर्चना के बाद उनकी शोभायात्रा निकाली गई।
राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से लेकर विधायक और नेता भी अपने परिवार, समर्थकों के साथ पर्व का आनंद ले रहे हैं। वहीं वर्षों पुरानी परंपरा को भी कायम रखी जा रही है। इसी कड़ी में राजनांदगांव में कान्हा की शोभायात्रा निकली। यहां ये परंपरा कई साल पुरानी है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं।

राजनांदगांव में भगवान कृष्ण की झांकी भी निकाली गई। लोगों ने जमकर डांस किया।
इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने परिवार और कार्यकर्ताओं संग होली का त्योहार मनाया है। जबकि नेता प्रतिपक्ष भी कार्यकर्ताओं के साथ नजर आए। इसके अलावा जांजगीर से बीजेपी विधायक नारायण चंदेल का होलिका दहन के दिन अलग ही अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने होलिका दहन के बाद जमकर डांस किया है।

सीएम भूपेश ने अपने परिवार संग मनाया रंगोत्सव।

सीएम के बेटे ने उन्हें गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया।

सीएम के भिलाई निवास में आदिवासी डांस भी हुआ। डांस के दौरान लोगों ने जमकर आनंद लिया।

बिलासपुर में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को रंग और गुलाल लगाया। यहां बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता पहुंचे थे।

बिलासपुर में पर्यटन मंडल के अध्यक्ष और कांग्रेस नेता अटल श्रीवास्तव की मस्ती।

जांजगीर में बीजेपी विधायक नारायण चंदेल फाग गीत पर जमकर थिरके। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी खूब डांस किया।

नारायण चंदेल ने जमकर ढोल भी बजाया। फाग गीत में गाते रहे।

बिलासपुर से बीजेपी सांसद अरुण साव अपने समर्थकों के साथ।

कांकेर में पुलिस अधिकारियों ने नेताओं संग मनाई होली। यहां सीएम के संसदीय सलाहकार राजेश तिवारी भी शामिल हुए।
खबरें और भी हैं…
