February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मां कर्मा महोत्सव में हुए शामिल

Share

रायपुर, 24 अप्रैल 2022 |प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज बालोद जिले के तहसील मुख्यालय गुण्डरदेही में आयोजित मॉ कर्मा महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठित होकर किसी भी कार्य को करने से सफलता निश्चित मिलती है। यह भक्त माता कर्मा ने सिद्ध किया। उन्होंने कहा कि माता कर्मा के रास्ते पर चलकर सामाजिक संगठन को और अधिक मजबूत बनाएॅ। मुख्यमंत्री ने इससे पहले मंदिर में भक्त माता कर्मा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने सामूहिक आदर्श विवाह अंतर्गत विवाह बंधन में बंधे 13 नव दम्पत्तियों को सुखद वैवाहिक जीवन का आर्शीवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कार्यक्रम में साहू समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रूपए की घोषणा की। गुण्डरदेही विधायक एवं संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद की मॉग पर गुण्डरदेही में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा भी उन्होंने की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कर्मा महोत्सव को सम्बोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जयंती की बधाई और शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने माता कर्मा के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि हमारे मन में अटूट विश्वास, श्रद्धा और समर्पण है, तो कोई भी ऐसा लक्ष्य नहीं है, जिसे हासिल न किया जा सके। माता कर्मा ने यह साबित किया था कि भक्त की श्रद्धा में यह शक्ति है कि भगवान को भी प्रकट होने पर विवश कर दे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है, लेकिन इसके बाद कोरोना संकट के कारण भक्त माता कर्मा जयंती के समारोहों का आयोजन विगत दो वर्षों से नहीं किया जा सका। अब स्थिति सामान्य होने पर फिर से सार्वजनिक और धार्मिक आयोजन शुरू हो गए हैं।
मुख्यमंत्री ने साहू समाज के प्रतिभावान लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को गुण्डरदेही विधायक व संसदीय सचिव श्री कुंवर सिंह निषाद ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर साहू संघ के जिला अध्यक्ष श्री सोमन साहू, साहू संघ के तहसील अध्यक्ष श्री रामस्वरूप साहू सहित साहू समाज के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा, पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू, कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक श्री गोवर्धन राम ठाकुर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
क्रमांक 613


Share

Related posts

महापौर ने आयुक्त के साथ शिविर स्थल पहुंचकर लिया तैयारियों का जायजा

namanchhattisgarh

सद्भावना फुटबॉल मैच के विजेता रही प्रशासनिक एकादश की टीम

namanchhattisgarh

कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल का किया गया आकस्मिक निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment