February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत ड्रेसर और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के प्रावीण्य सूची-रिजेक्शन सूची जारी, दावा आपत्ति पांच मई तक आमंत्रित

Share

कोरबा 25 अप्रैल 2022/विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर के द्वारा  विभिन्न पदों में भर्ती के लिए मंगाए गए आवेदनों के पात्र-अपात्र सूची जारी कर दी गयी है। आवेदनों पर दावा आपत्ति 26 अप्रैल से पांच मई 2022 तक आमंत्रित की गई है। दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा में प्रस्तुत कर सकते है। अभ्यर्थी पात्र अपात्र की सूची का अवलोकन विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर के वेबसाइट https://sjssbbilaspur.cgstate.gov.in पर कर सकते है।
          परीक्षा नियंत्रक विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बिलासपुर ने बताया कि कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के जिला संवर्ग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के कुल 243 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। फार्मासिस्ट ग्रेड 2 के पदों को छोड़कर निर्धारित अंतिम तिथि तक प्राप्त कुल आवेदनों पर विभाग द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव के अंक एवं कोविड-19 के बोनस अंक के आधार पर ड्रेसर ग्रेड 2, ड्रेसर ग्रेड 1, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक पुरूष तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के पदों की अनंतिम प्रावीण्य सूची-रिजेक्शन सूची  का प्रकाशन  विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड के वेबसाइट पर कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपने परिणाम का अवलोकन बोर्ड के वेबसाइट पर कर सकते है। उपरोक्त अनंतिम प्रावीण्य सूची-रिजेक्शन सूची पर अभ्यर्थी 26 अप्रैल से पांच मई 2022 तक कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  कोरबा में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। शेष पदों हेतु अनंतिम प्रावीण्य सूची का प्रकाशन यथाशीघ्र बोर्ड के वेबसाईट पर किया जायेगा।
क्रमांक 78

Share

Related posts

कामकाजी महिलाओं के लिए सखी निवास छात्रावास संचालन के लिए 20 मार्च तक प्रस्ताव आमंत्रित

namanchhattisgarh

बालिकाओं को प्रशासनिक प्रेरणा: नायब तहसीलदार जनकी कथले ने साझा किया अपना संघर्षपूर्ण सफर

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरबा जिले के 10 रीपा का किया शिलान्यास

namanchhattisgarh

Leave a Comment