कोरबा 11 मई 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 12 मई को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 मई गुरूवार को वार्ड क्र. 02 राताखार दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक अटल आवास के पास, वार्ड क्र. 24 एम.पी.नगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 34 बेलगिरी बस्ती अमर सिंह होटल के पीछे मंच, वार्ड क्र. 47 गोपालपुर सांस्कृतिक मंच के पास, वार्ड क्र. 51 श्यामनगर लाटा पूर्व माध्यमिक शाला लाटा स्थित मंच, वार्ड क्र. 62 चुनचुनी बस्ती पानी टंकी के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा आंगनबाड़ी केन्द्र बांधापारा के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।
