February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी चलित थाना में दिया गया

Share

कोरबा| थाना कुसमुण्डा पुलिस श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगो वर्तमान में हो रहे अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने व अमजनों का समस्यों जानना व त्वरित निराकरण के दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 11.05.2022 को चलित थाना का आयोजन चुनचुनी बस्ती में किया गया जहां करीबन 50 की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 चलित थाना के दौरान चुनचुनी बस्ती के आम नागरिको को आज कल के समय में होने वाले सायबर अपराध, मोबाईल से ठगी, ए.टीएम क्लोनिंग, बैकिंग फाड, चिट फंड कंपनियों के संबंध में सावधानियां व जागरूकता संबंधी जानकारी दिया गया। इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूग किया गया।
 महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराध छोटे बालक-बालिकाओं के साथ घटित होने वाले पॉक्सो के अपराध, मानव तस्करी, महिलाओं को आत्म सुरक्षा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले अनैच्छिक बर्ताव आदि विषय पर विशेष आवश्यक जानकारी दी गयी। अपराधो के संबंध में रोकथाम करने व बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूग किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में चुनचुनी बस्ती तालाब में अराजक तत्वों द्वारा कांच की बोतलें फेकने के संबंध में शिकायत किया गया जिस पर अराजक तत्वों के ऊपर कार्यवाही का आश्वासन दिया गया, तथा आमजन से अपील किया गया किसी प्रकार की आपराधिक घटनाओं की जानकारी होने पर तत्काल कुसमुण्डा पुलिस को सूचना दें।

Share

Related posts

जिला बाल कल्याण समिति व शिक्षा विभाग की पहल से 3 बेघर बेसहारा बच्चो को मिला संरक्षण

namanchhattisgarh

कलेक्टर के निर्देश पर जिले के उर्वरक दुकानों की हुई सघन जांच

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री संजीव झा ने चिर्रा गौठान का किया औचक निरीक्षण : गौठान में पहुंचकर महिला समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

namanchhattisgarh

Leave a Comment