-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

चलित थाना चौकी हरदीबाजार और थाना कुसमुंडा मैं हुआ आयोजन

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा  भोजराम पटेल* द्वारा तुंहर पुलिस तुंहर द्वार अभियान के अंतर्गत गांव-गांव में जाकर लोगो वर्तमान में हो रहे अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने व अमजनों की समस्याओं को जानने व समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए दिये गये निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 21/05/22 को  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कोरबा  अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक  महोदय दर्री सुश्री लितेश सिंह* के मार्गदर्शन में चलित थाना का आयोजन ग्राम रेल डभरी में किया गया जिसमे आमजन उपस्थित रहे।

 चलित थाना के दौरान रेल डबरी के बच्चो, महिलाओं तथा आम नागरिको को आज कल के समय में होने वाले सायबर अपराध, मोबाईल से ठगी, ए.टी.एम क्लोनिंग, बैकिंग फ्रॉड, चिट फंड कंपनियों के संबंध में सावधानियां व जागरूकता संबंधी जानकारी दिया गया तथा  इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरुक किया गया।
 महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराध, छोटे बालक-बालिकाओं के साथ घटित होने वाले पॉक्सो के अपराध, मानव तस्करी, महिलाओं को आत्म सुरक्षा, कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले अनैच्छिक बर्ताव आदि विषय पर विशेष आवश्यक जानकारी दी गयी। अपराधो के संबंध में रोकथाम करने व बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूग किया गया।
उपरोक्त कार्यक्रम में आमजन से अपील किया गया कि किसी प्रकार की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त न हो और किसी भी अपराध की जानकारी होने पर तत्काल हरदीबाजार पुलिस को सूचना प्रदान करे।
थाना कुसमुण्डा  पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा  भोजराम पटेल द्वारा गांव-गांव में जाकर लोगो वर्तमान में हो रहे अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी देने व अमजनों का समस्यों जानना व त्वरित निराकरण के दिये गये निर्देशों के परिपालन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 21.05.2022 को चलित थाना का आयोजन ग्राम मनगांव में किया गया जहां करीबन 50 की संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
 चलित थाना के दौरान मनगांव के बच्चो, महिलाओं तथा आम नागरिको को आज कल के समय में होने वाले सायबर अपराध, मोबाईल से ठगी, ए.टीएम क्लोनिंग, बैकिंग फाड, चिट फंड कंपनियों के संबंध में सावधानियां व जागरूकता संबंधी जानकारी दिया गया तथा  इस तरह के फ्रॉड से बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूग किया गया।
 महिलाओं एवं बच्चों के विरूद्ध घटित होने वाले अपराध छोटे बालक-बालिकाओं के साथ घटित होने वाले पॉक्सो के अपराध, मानव तस्करी, महिलाओं को आत्म सुरक्षा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले अनैच्छिक बर्ताव आदि विषय पर विशेष आवश्यक जानकारी दी गयी। अपराधो के संबंध में रोकथाम करने व बचने के उपाय बताकर लोगो को जागरूग किया गया।
 उपरोक्त कार्यक्रम में आमजन से अपील किया गया किसी प्रकार की आपराधिक घटनाओं की जानकारी होने पर तत्काल कुसमुण्डा पुलिस को सूचना दें।

Share

Related posts

आयुष्मान भवः अभियान के तहत जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में स्वास्थ्य मेले का किया जा रहा आयोजन

namanchhattisgarh

समाधान शिविर में ही मिल गया साहिल को लर्निंग लाइसेंस,

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परम्पराओं का संरक्षण राज्य सरकार का अनुकरणीय कदम – महापौर

namanchhattisgarh

Leave a Comment