1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बाल संप्रेक्षण गृह संचालन में लापरवाही बरतने पर अधीक्षक को निलंबित करने के दिए निर्देश

Share

कोरबा 22 मई 2022/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह(बालक) रिस्दी चौक कोरबा के संचालन में लापरवाही बरतने के कारण संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक श्री विकास सिंह को निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बाल गृह संचालन के देखरेख और सुरक्षा में लापरवाही बरते जाने के कारण अधीक्षक  को निलंबित करने के निर्देश कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को दिए हैं।अधीक्षक  द्वारा बच्चों के देखरेख और सुरक्षा में चूक के कारण आज सुबह बालगृह से 2 बच्चे भाग गए थे। बच्चों का बाल गृह से भागना अधीक्षक की शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही  दर्शाता है।
    महिला बाल विकास विभाग कार्यक्रम अधिकारी श्री एमडी नायक ने बताया कि उक्त बाल गृह  में कुल 41 विधि से संघर्षरत् किशोर निवासरत् है। जिनमे से दो बच्चे आज प्रातः 7:30 बजे दीवाल को फांद कर भाग गये । इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसमें से एक बच्चे की बरामदगी कर लिया गया है तथा दूसरे बच्चे की खोजबीन जारी है। अतः देखरेख एवं सुरक्षा चूक की वजह से दोनो बच्चे भागे। इस मामले में संप्रेक्षण गृह के संचालन में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण कलेक्टर ने प्रभारी अधीक्षक बाल संप्रेक्षण गृह को निलंबित करने के निर्देश दिये  हैं।
क्रमांक 132

Share

Related posts

खेतों में नमी रबी फसल के लिए उपयुक्त, रबी सीजन में 43 हजार 680 हेक्टेयर में फसल लेने का लक्ष्य तय

namanchhattisgarh

फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी में गणतंत्र दिवस समारोह का हुआ फुल ड्रेस फ़ाइनल रिहर्सल

namanchhattisgarh

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

Leave a Comment