February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

एकलव्य विद्यालयों में अतिथि शिक्षक भर्ती: प्राप्त आवेदनों की पात्र-अपात्र सूची जारी दावा आपत्ति छह जून तक आमंत्रित

Share

कोरबा 01 जून 2022/जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में सत्र 2022- 23 के लिए अस्थायी रूप से हिन्दी/अंग्रेजी सीबीएसई पैटर्न पर शाला संचालन के लिए मानदेय पर अतिथि शिक्षको की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनो के जांच-परीक्षण पश्चात पात्र-अपात्र आवेदनो की सूची जारी कर दी गयी है। पात्र-अपात्र आवेदनो की सूची कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा मंे एवं जिले की वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट कोरबा डॉट जीओवी डॉट इन में उपलब्ध है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती माया वारियर ने बताया कि पात्र-अपात्र सूची के आधार पर दावा आपत्ति आमंत्रित किये गये है। दावा आपत्ति छह जून 2022 शाम 5ः30 बजे तक कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा में अथवा ईमेल आईडी actwdkorba@gmail.com पर प्रस्तुत किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात किसी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जाएगा।
क्रमांक 173/


Share

Related posts

जैविक खेती के बताए जा रहे फायदे, पशुओं का किया जा रहा टीकाकरण

namanchhattisgarh

बालको का ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कदम सराहनीय : बालको ने वित्तीय वर्ष में 22085 गीगा जूल ऊर्जा संरक्षित की

namanchhattisgarh

उत्पाती युवकों पर कार्यवाही करने निगम ने पुलिस को लिखा पत्र

namanchhattisgarh

Leave a Comment