February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

तीन साल से लंबित खनिज कोयला के अवैध परिवहन का प्रकरण सुलझा

Share

जांजगीर-चाम्पा 3 जून 2022/ कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में खनिज विभाग लगातार अवैध खनिज परिवहन की जांच कर दोषियों पर न सिर्फ कार्यवाही कर रही है,अपितु कई ऐसे लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही कर शासन के राजस्व में वृद्धि भी कर रही है। इसी कड़ी में साल 2019 से लंबित प्रकरण पर कार्यवाही कर खनिज विभाग ने अधिरोपित अर्थदण्ड की राशि खनिज मद में जमा कराने के साथ प्रकरण को निराकृत किया है।
खनिज अधिकारी श्री रमाकांत सोनी ने बताया कि खनिज अमला जांजगीर-चांपा द्वारा रूटीन जांच के दौरान जांच चौकी चांपा मे वाहन क्रमांक CG 04 DP 1583 वाहन मालिक श्री रवि चनानी आत्मज पवन चनानी निवासी बिलासपुर के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन)अधिनियम 1957 के तहत खनिज कोयला के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए खनिजमय वाहन को कलेक्टोरेट परिसर जांजगीर मे सुरक्षार्थ रखा गया था। वाहन मालिक द्वारा अधिरोपित अर्थदण्ड/समझौता राशि 1,73,286 (एक लाख तिहत्तर हजार दो सौ छियासी रुपये) खनिज मद में दिनांक 31 मई 2022 को जमा करने के बाद उक्त प्रकरण को निराकृत करते हुए कलेक्टर के अनुमति उपरांत खनिजमय वाहन मालिक/मुख्तियार के सुपुर्द किया गया।
इसी तरह मारुति नंदन कन्स्ट्रक्शन कंपनी बिलासपुर के विरुद्ध रेलवे के निर्माणाधीन चौथी लाइन परियोजना मे बिना अनुमति के खनिज मिट्टी/मुरूम उत्खनन कर परिवहन/उपयोग करने से दर्ज अवैध उत्खनन के प्रकरण में 2,05,000 (दो लाख पांच हजार रूपये) अर्थदण्ड/समझौता राशि खनिज मद मे जमा उपरांत सील चैन माउंटेड मशीन व खनिजमय हाइवा को मुक्त कर वाहन मालिक को सुपुर्दगी मे देते हुए प्रकरण निराकृत किया गया। दोनों प्रकरण से खनिज विभाग को  3,78,286 रूपये का शास्ति के रूप मे राजस्व प्राप्त हुआ है।
खनिज अवैध परिवहन पर कार्यवाही जारी, 2 हाइवा, 3ट्रैक्टर जप्त –
जिले में अवैध खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जाँच लगातार की जा रही है। आज शुक्रवार को भी सुबह जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा पामगढ़-शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिज रेत के  अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 02 हाइवा एवं मिट्टी (ईंट) के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 03 ट्रेक्टर को जप्त कर थाना पामगढ मे पुलिस अभिरक्षा मे सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिज अधिकारी श्री सोनी के साथ खनिज विभाग की टीम जिले में सक्रिय है और निरन्तर कार्यवाही की जा रही है।


Share

Related posts

अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक में चिन्हित समाज प्रमुखों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, समाज प्रमुखों को दी जा रही सूचना

namanchhattisgarh

रेशम कीट पालन के विस्तार एवं प्लांटेशन बढ़ाने तथा स्व सहायता समूह की महिलाओं अधिक से अधिक जोड़ने के निर्देश

namanchhattisgarh

लगभग 36 हजार रूपये के लोहे के साथ आरोपी गिरफ्तार

namanchhattisgarh

Leave a Comment