February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

पर्यावरण संरक्षण जागरूकता बच्चों के मन तक पहुंचा पाए, यह बड़ी बात हैः कोसरिया

Share

जांजगीर 07 जून 2022 – पर्यावरण संरक्षण की बात बच्चों के मन तक पहंुचा पाए, यह निश्चित ही प्रशंसनीय है। पर्यावरण दिवस पर बच्चों की सहभागिता काफी सराहनीय है। यह बातें पर्यावरण दिवस पर मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया ने बच्चों द्वारा कैनवास पर उकेरे गए चित्रों को देखते हुए कहा। मुख्य अभियंता ने विद्युत संयंत्र एवं कॉलोनी परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए गए कार्यों की सराहना की।

अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रोड शो एवं साइकिल रैली का आयोजन हुआ। इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी.) द्वारा पर्यावरण दिवस के लिए निर्धारित ’’केवल एक पृथ्वी-प्रकृति के साथ सद्भाव में रहना’’ विषय पर बच्चों, गृहणियों एवं कर्मचारियों के बीच चित्रकला, नारा एवं कविता लेखन स्पर्धा कराई गई। चित्रकला स्पर्धा में 40 बच्चों ने भागीदारी निभाई। मुख्य अभियंता एवं अतिथियों के हाथों विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा अतिथि गृह परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, बच्चों एवं महिला मंडल के सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, रामजी सिंह, आरजी देवांगन एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ आरके तिवारी एवं आकृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि कोसरिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संयोजन अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजाबाबू कोसरे के मार्गदर्शन में अधीक्षण अभियंता टीके नेताम, कार्यपालन अभियंता अमिताभ शुक्ला एवं सहायक प्रबंधक (पर्यावरण) संजय झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सिविल विभाग का भरपूर सहयोग रहा।


Share

Related posts

कलेक्टर ने जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं समीक्षा समिति की ली बैठक

namanchhattisgarh

नवीन उचित मूल्य दुकान का आबंटन के लिए छानबीन समिति गठित

namanchhattisgarh

जनचौपाल में सुनी गई आमजनों की समस्याएं : 440 आवेदको ने रखी अपनी शिकायतें

namanchhattisgarh

Leave a Comment