February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

22 जून को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 21 जून 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट बुधवार 22 जून को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 जून बुधवार को वार्ड क्र. 01 तालाबपारा मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 14 वार्ड कार्यालय पम्प हाउस के पास, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी मंच, वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 52 नगोईखार आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 59 विकासनगर बाजार सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 64 स्पेशल कैम्प घुड़देवा दफाई गवर्नमेंट स्कूल के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

जनदर्शन में अपर कलेक्टर नें प्राप्त आवेदनों को त्वरित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश : जनदर्शन में कुल 122 आवेदन हुए प्राप्त

namanchhattisgarh

भारत सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह का कोरबा प्रवास 13 जुलाई से

namanchhattisgarh

जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित

namanchhattisgarh

Leave a Comment