February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

गौठानों में कम गोबर खरीदी और गोधन न्याय योजना संचालन में उदासीनता पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी

Share

कोरबा 19 जुलाई 2022/कलेक्टर श्री संजीव झा ने समय सीमा की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शासन की महत्वपूर्ण फ्लेगशीप योजना गोधन न्याय योजना की विस्तृत समीक्षा की। उन्होने जिले में योजना अंतर्गत पंजीकृत हितग्राही, गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण, खाद भण्डारण एवं सहकारी समितियों के माध्यम से वर्मी कम्पोस्ट की ब्रिकी की जानकारी अधिकारियों से ली। कलेक्टर श्री झा ने नगर पालिका कटघोरा, नगर पालिका दीपका, नगर पंचायत छुरीकला और नगर पंचायत पाली में गोधन न्याय योजना अंतर्गत कम गोबर खरीदी होने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होने गौठानों में हो रहे अधोसंरचना के कार्यो की धीमी गति एवं आनलाईन एप में एन्ट्री नही किये जाने पर भी नाराजगी जताई। कलेक्टर ने गोधन न्याय योजना के संचालन में उदासीनता बरतने से कम गोबर खरीदी होने तथा योजना में लक्ष्य अनुरूप प्रगति नही होने पर नगर पालिक परिषद कटघोरा के सीएमओ श्री ज्ञानपुंज कुलमित्र, नगर पंचायत पाली के सीएमओ श्री पूर्णेन्दू तिवारी, नगर पंचायत छुरीकला के सीएमओ श्री भूपेश दीवान और नगर पालिक परिषद दीपका के सीएमओ श्री भोला सिंह ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बैठक मंे दिये। कलेक्टर ने कहा कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता में लेते हुए गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन किया जाये। योजनाओं के संचालन में लापरवाही और उदासीनता ना बरती जाये। उन्होने हितग्राही मूलक कार्यो को समय सीमा में पूरा करने के भी निर्देश दिये।

क्र./311


Share

Related posts

जिला स्तरीय हरेली तिहार उत्सव एवं छत्तीसगढ़िया ओलंपिक : अफरीद गौठान में हरेली तिहार और छत्तीसगढ़ी ओलंपिक खेलों का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

अशोक वाटिका उन्नयन कार्य में तेजी लाएं, उद्यानों में स्थित फाउण्टेन, जिम उपकरणों की मरम्मत कर दुरूस्त करें – आयुक्त

namanchhattisgarh

निर्माणाधीन पीएम आवास कॉलोनी का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment