-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक में चिन्हित समाज प्रमुखों के प्रतिनिधि होंगे शामिल, समाज प्रमुखों को दी जा रही सूचना

Share

कोरबा 19 जुलाई 2022/ अनुसूचित जनजाति समुदाय प्रमुखों की बैठक 21 जुलाई को आयोजित की जाएगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा श्रीमती माया वारियर ने बताया कि बैठक में जाति प्रमाण पत्र बनाने में आने वाली कठिनाईयों-समस्याओं वाले जिले के अनुसूचित जनजाति के चिन्हित समाज प्रमुखों के सदस्यगण शामिल होंगे। बैठक में शामिल होने वाले चिन्हित समाज प्रमुख सदस्यों को बैठक की सूचना दी जा रही हैं। साथ यह बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सुबह 11ः45 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित होगी। यह बैठक बिलासपुर संभाग आयुक्त की वर्चुअल मौजूदगी में संपन्न होगी। बैठक में अनुसूचित जनजाति समुदाय की प्रमुख समस्याओं को सुना जायेगा। साथ ही समस्याओं का परीक्षण कर उसके निराकरण पर चर्चा की जाएगी। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिले के अनुसूचित जनजाति के चिन्हित समुदाय प्रमुख शामिल होंगे।

क्र./313


Share

Related posts

आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर भर्तीः प्राप्त आवेदनों पर दावा आपत्ति 28 अक्टूबर तक आमंत्रित

namanchhattisgarh

समुद्री दुनिया के साथ आकर्षक झूलो भी है शामिल छत्तीसगढ़ डिज्नीलैंड मैले मे

namanchhattisgarh

शासकीय मिनी माता कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन 25 जनवरी को

namanchhattisgarh

Leave a Comment