कोरबा । संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर द्वारा अग्रवाल समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के लिए ’सावन उत्सव’ में ’चले बचपन की ओर’ कार्यक्रम अग्रसेन पब्लिक स्कुल मे विगत दिनों आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम आये सभी सदस्यों कें द्वारा महाराज अग्रसेन जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलित किया गया तत्पश्चात भारतीय सांस्कृति के अनुरूप बुजुर्ग महिलाओं को तिलक निकालकर पैर छूकर फूलों के साथ बड़े ही सम्मान व उनका स्वागत किया गया..घर गृहस्ती में उल्झी, ढलती उम्र के इस मोड़ पर हमारी माता जी चाची जी ताई जी कि जिंदगी में कुछ पल खुशियों से भरने की कोशिश मैं अनेक मनोरंजक कार्य किए गए कार्यक्रम के दौरान उनके चेहरें पर खुशयां नजर आ रही थी और अपनी अपनी प्रतिभा प्रदर्शन के लिए काफी उत्साहित भी नजर आई .. बचपन की वह प्रतिभा जो कहीं दब गई थी फिर से उभर कर सामने आई. . अंताक्षरी खेलते समय गाने गुनगुनाते हुए उनके चेहरे पर बच्चों जैसी खुशी छलक रही थी,इस कार्यक्रम में आदरणीय 44 मातृ शक्तियां उपस्थित होकर श्रावण महोत्सव का लुफ्त उठाया,संभागीय अग्रवाल महिला समिति बिलासपुर ’अध्यक्षा उमा बंसल’ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिंदगी की आपाधापी में कब बचपन पीछे कहीं दूर छूट गया जब हम बिना बात ही खिल खिल आया करते थे,, गीत संगीत खेलकूद में समय बिताया करते थे, अब तो सिर्फ याद ही पास रह गई है हम लोग बचपन तो नहीं लौटा सकते, पर बचपन की वो खुशियां कुछ पलों के लिए तो हम जरूर दे सकते हैं इस कार्यक्रम में हम सब ने बड़ों को खुश रखने का यही कुछ प्रयास किया है,,हमारे बुजुर्गों की जिंदगी में कुछ पल खुशियां देने की कोशिश की और साथ ही एक संदेश भी कि हम बड़ों के खुशियों का ख्याल रखेंगे, हम उन्हें आदर सम्मान दें, तभी हमारी भावी पीढ़ी भी इसे बरकरार रखेगी….कार्यक्रम में संभागीय अग्रवाल महिला समिति की पूरी टीम ने बढ़-चढ़कर भाग लिया,,सभी ने अपना पूरा पूरा सहयोग दिया जिसमें अनीता सिंगल सरिता अग्रवाल लीना अग्रवाल मेघा अग्रवाल आशा बुधिया मनीषा अग्रवाल नीतू अग्रवाल रिंकू गुप्ता मनीषा गोयल प्रिया गुप्ता सिद्धि मोदी, कांता अग्रवाल ,उमा डीडवानिया , हेमा अग्रवाल सरला मित्तल ,बरखा गोयल , प्रेम अग्रवाल एवं ममता अग्रवाल ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया…
previous post
