February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों हेतु पोस्ट मैट्रिक/प्री.मैट्रिक/मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति की प्रक्रिया प्रारंभ

Share

जांजगीर-चांपा 08 अगस्त 2022/ वर्ष 2022.23 हेतु प्री. मैट्रिक/पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स (इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं अन्य तकनीकी शिक्षा स्तर के लिए) ऑनलाइन छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइट  www.scholarships.gov.in पर प्रक्रिया संपादित किये जाने हेतु ऑनलाइन पोर्टल प्रारंभ किया गया है। ऐसी संस्थायें जिसमें अल्पसंख्यक समुदाय (मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन समुदाय) के छात्र/छात्राएँ अध्ययनरत है, वे विद्यार्थी नेशनल छात्रवृत्ति पोर्टल पर छात्रवृत्ति हेतु नवीन/नवीनीकरण आवेदन की प्रक्रिया निर्धारित तिथि तक पूर्ण करें। संस्था प्रमुख ऑनलाइन छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइट पर विद्यार्थियों के आवेदन एवं वेरीफिकेशन संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए आवेदन पत्र की मूल दस्तावेजों सहित जमा सुनिश्चित करें। प्री मैट्रीक एवं बेगम हजरत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति (कक्षा 9वीं से 12वीं हेतु) छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 22 जुलाई से 30 सितम्बर तक तथा पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृत्ति 31 अक्टूबर तक संस्था द्वारा वेरिफिकेशन की की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।


Share

Related posts

एनडीआरएफ ने जिला पंचायत में टेबल टॉप मॉक ड्रिल का किया प्रदर्शन

namanchhattisgarh

निगम की आम बाड़ी की सुरक्षा हेतु बनेगी बाउण्ड्रीवाल

namanchhattisgarh

जिले के सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा 8 जून से

namanchhattisgarh

Leave a Comment