-1.6 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता में जिले को मिले कुल 22 पदक

Share

जांजगीर-चांपा 10 अगस्त 2022/ संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 8 अगस्त को जिला खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में हुआ। जिसमें बिलासपुर संभाग के सात जिलों की टीम सम्मिलित हुई। इस प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा जिले की जूडो टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 4 कांस्य पदक सहित कुल 22 पदक जीते।
जूडो टीम मे सम्मिलित 5 खिलाड़ी शास. पूर्व माध्य. विद्यालय ढोरला, 15 खिलाड़ी शासकीय उच्च माध्य. विद्यालय ढोरला और 2 खिलाड़ी शासकीय बालक उच्च. माध्य. विद्यालय बलौदा के है। यह प्रतियोगिता बालक/बालिका 14/17/19 वर्ष के विभिन्न वजन वर्ग में हुई जिसमे जितेन्द्र, सुनील कुमार, सतनाम सागर मिरी, सुधीर कुमार, कु. दुर्गा, कु. पायल, कु. देविका ने स्वर्ण पदक जीता रजत पदक जीतने वालों में राकेश कुमार, हिमांशु कुमार, उदय सिंह कंवर, अभिषेक कुमार, कु. संध्या, कु. बिंदिया, कु. सुनीता, कु. यामिनी, कु. तान्या शर्मा, कु. स्नेहा पटेल, कु. नीतू है। इसी प्रकार नवल कुमार, अनिकेत ध्रुव, रंजीत कुमार, आकाश ने कांस्य पदक जीता। टीम के कोच नीलेश कुमार यादव व्यायाम शिक्षक शा.उ. मा. विद्यालय ढोरला एवं मैनेजर निशांत सोनी व्यायाम शिक्षक एलबीएस ग्लोबल पब्लिक स्कूल बलौदा है।
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 3 से 6 सितम्बर तक दुर्ग में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता 2022-23 में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे । विगत वर्ष भी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता मे जूडो, कुरास, योगमुडो जैसे मार्शल आर्ट के खेलो में शास. पूर्व माध्य. विद्यालय रामपुर व शास. उच्च माध्य. विद्यालय ढोरला के 41 खिलाड़ियों ने भाग लेकर 5 स्वर्ण पदक, 18 रजत पदक, 12 कांस्य पदक सहित कुल 35 पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया था। खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रेम लाल पांडेय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्याम रतन खाण्डे, एबीईओ दुर्गेश देवांगन, विकासखण्ड क्रीड़ा प्रभारी प्रीतम गढ़वाल प्राचार्य शाउमावि ढोरला संतकुमार रात्रे संकुल प्रभारी चारपारा पुनीदास महंत व ढोरला सरपंच दिनेश मिरी ने बहुत-बहुत बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं प्रदान की।


Share

Related posts

उड़नदस्ते की टीम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

namanchhattisgarh

सी-विजिल ऐप से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की आम नागरिक कर सकते हैं शिकायत

namanchhattisgarh

शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले शिक्षक हुए सम्मानित

namanchhattisgarh

Leave a Comment