कोरबा 14 अगस्त 2022 -15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद साकेत भवन में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर निगम के सभापति श्री श्यामसुंदर सोनी, आयुक्त श्री प्रभाकर पांडेय, मेयर इन काउंसिल सदस्यगण, पार्षदगण, एल्डरमेनगण के साथ-साथ निगम के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में प्रातः 7.00 बजे ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ध्वजारोहण करेंगे।
