-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने जांजगीर-चाम्पा जिले में किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

Share

जांजगीर-चांपा, 15 अगस्त, 2022 / छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने आज स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में हाई स्कूल मैदान के लालकिले में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम के संदेश का वाचन किया और सभी को आजादी के इस अमृत महोत्सव की शुभकामनाएं तथा बधाई दी। समारोह में मुख्य अतिथि के कर-कमलों से शांति और सद्भावना और विविधता में एकता और शांति का प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।
मुख्य अतिथि डॉ. डहरिया ने इस दौरान शहीदों के परिजनों को शॉल तथा श्रीफल से तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और गौठान समितियों को सम्मानित किया। उन्होंने यहां जिला खनिज मद से नागरिकों के उपचार के लिए 4 नये एम्बुलेंस का लोकार्पण हरी झण्डी दिखाकर किया।
इस अवसर पर सांसद श्री गुहाराम अजगले, विधायक श्री नारायण प्रसाद चंदेल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार सोनी, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि डॉ डहरिया ने मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम के संदेश का वाचन किया। उन्होंने संदेश के माध्यम से बताया कि आजाद भारत के अमृत महोत्सव के मायने और मूल्यों को समझने के लिए हमें दो शताब्दियों की गुलामी को याद करना होगा। हमारे पुरखों ने अपनी जान दांव पर लगाकर, फिरंगी सरकार के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। उनका त्याग और बलिदान देश की भावी पीढ़ियों का जीवन खुशहाल बनाने के लिए था। हमारा कर्त्तव्य है कि उनके सपनों को साकार करें और उनकी स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएं।
उन्होंने कहा कि अमर शहीदों गैंदसिंह, वीर नारायण सिंह, मंगल पाण्डे, भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंतिबाई लोधी जैसी हजारों विभूतियों की शहादत हमें देश के लिए सर्वाेच्च बलिदान की प्रेरणा देती रहेगी।


Share

Related posts

लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम का किया गया शुभारंभ

namanchhattisgarh

दस बजे तक कार्यालय में उपस्थिति के साथ बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम में ऑनलाइन एंट्री अवश्य करें अधिकारी-कर्मचारीः कलेक्टर

namanchhattisgarh

जिला पंचायत में दिया गया ऑनलाइन गोबर खरीदी का प्रशिक्षण

namanchhattisgarh

Leave a Comment