1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह बालको में धूमधाम से संपन्न

Share

बालकोनगर, 17 अगस्त। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने  स्वतंत्रता दिवस और आजादी का अमृत महोत्सव समारोह को प्रशासनिक भवन परिसर में धूमधाम से आयोजित किया। बालको प्रबंधन ने समारोह में राष्ट्र निर्माण में स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री अभिजीत पति ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के उपरांत उन्होंने बालको परिवार को निरंतर श्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

श्री पति ने अपने वक्तव्य में बताया कि देश की उत्तरोत्तर प्रगति में बालको का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में समर्पित प्रयासों से यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि देश मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल की मदद से घरेलू उत्पादन में अभूतपूर्व वृद्धि से आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार करें। सतत विकास के साथ बालको अपने एल्यूमिनियम निर्माण के माध्यम से वैश्विक स्तर पर राष्ट्र नेतृत्व करने का प्रयास कर रहा है। श्री पति ने सभी से इस यात्रा का हिस्सा बनने और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया। कार्यक्रम के समापन पर बालको के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी श्री शुभदीप खान ने आभार जताया।

श्री पति ने अपने उद्बोधन में कहा कि अपनी साढ़े पांच दशक की औद्योगिक यात्रा में बालको ने छत्तीसगढ़ और देश की सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रशंसनीय भूमिका निभाई है। बालको देश के 20 प्रतिशत एल्यूमिनियम का उत्पादन करता है। बालको के योगदान से राज्य में हजारों करोड़ रुपए के व्यावसायिक अवसर निर्मित हुए। अपने प्रत्येक प्रचालन में बालको ने ‘शून्य क्षति, शून्य अपशिष्ट, शून्य उत्सर्जन’ की नीति का पालन सुनिश्चित किया है। विस्तार परियोजना के माध्यम से बालको वैश्विक ‘वन मिलियन टन क्लब’ में शामिल होने और देश को दुनिया की एल्यूमिनियम राजधानी के तौर पर स्थापित करने के लिए तैयार है।

भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान का जश्न मनाते हुए बालको परिवार के सदस्यों ने अपने घर और कार्यस्थल पर झंडा फहराने के अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक गतिविधियों, उत्कृष्ट कार्य और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सुरक्षा गार्डों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। श्री पति ने समारोह के दौरान बालको की 57 वर्ष की यात्रा पर आधारित एक फिल्म भी लॉन्च की।

श्री पति एवं बालको के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर बालको अस्पताल के मरीजों को फल वितरित किए और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने की दिशा में निस्वार्थ समर्पण के लिए बालको अस्पताल के चिकित्सकों, चिकित्साकर्मियों के प्रति आभार और प्रशंसा व्यक्त की।


Share

Related posts

मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार : भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर मोटर सायकल करते थे पार

namanchhattisgarh

अवैध विज्ञापन होर्डिंग पर निगम करेगा कड़ी कार्यवाही

namanchhattisgarh

बालको ने 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment