February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

स्व सहायता समूह की महिलाओं से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

कोरबा | दिनांक 16.08.22 प्रार्थिया नोनी बाई पति चमरा सिंह पटेल उम्र 65 वर्ष पता ग्राम सोनपुरी चौकी सर्वमंगला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा में पुलिस अधीक्षक  संतोष सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया कि प्रार्थीया द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उजाला स्व सहायता समूह का संचालन किया जाता है , जिन्हे रेडी टू ईट बनाने का ठेका मिला हुआ है , आरोपी मिनेश पुरी गोस्वामी इनके साथ काम करता था जो की 07-08 वर्ष पूर्व रेडी टू इट बनाने के लिए बैंक से प्राप्त ऋण राशि 6 लाख रुपए मिला था । आरोपी मिनेश पुरी गोस्वामी प्रार्थीया को धोखा देकर दूसरे समिति का पैसा वापस करना है कह कर ठगी 3 लाख रुपए कर लिया था ,जिसे बार बार मांगने पर भी नही दे रहा है ।
पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा तत्काल आरोपी मिनेश पुरी गोस्वामी के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया ।
संतोष सिंह से मिले निर्देश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा थाना कुसमुंडा में आरोपी के विरुद्ध धारा 420,406 भादवि के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कराकर नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह के पर्यवेक्षण मे थाना प्रभारी कुसमुण्डा नवीन देवांगन के नेतृत्व में पुलिस सहायता केंद्र सर्वमंगला प्रभारी विभव तिवारी को आरोपी को गिरफ्तार करने हेतु टीम का गठन किया गया ।पुलिस टीम द्वारा आरोपी मिनेश पुरी गोस्वामी पिता खोम्हन पुरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष पता ग्राम सोनपुरी चौकी सर्वमंगला को तत्काल गिरफ्तार कर आरोपी न्यायिक रिमांड में कटघोरा न्यायालय पेश किया गया है।


Share

Related posts

जिले के गोठानो में अब तक पांच हजार 106 क्विंटल किया गया : पैरा संग्रहण 204 गोठानो में किया गया पैरादान

namanchhattisgarh

सड़कों पर पशुओं के कारण हो रही दुर्घटनाओं को रोकने किए जायें जरूरी प्रयास

namanchhattisgarh

पाली महोत्सव की तैयारियों को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक सम्पन्न

namanchhattisgarh

Leave a Comment