1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जन्म दिवस के अवसर पर अधिकारी-कर्मचारियों ने ली सद्भावना की शपथ

Share

जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त 2022/ प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला कलेक्ट्रेट के प्रांगण में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जन्म दिवस 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसकी आज सद्भावना प्रतिज्ञा ली  गयी।
कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में अधिकारी-कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव के बिना सभी को भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की भी शपथ दिलायी।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती निशा नेताम मंडावी, संयुक्त कलेक्ट श्री आर पी आंचला, श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, श्री आर के तंबोली, श्रीमती ज्योति पटेल खाद्य अधिकारी श्री मनोज त्रिपाठी सहित जिला कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।


Share

Related posts

उड़नदस्ते की टीम ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

namanchhattisgarh

मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत जिले में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन

namanchhattisgarh

शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment