February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

26 अगस्त को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 25 अगस्त 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 26 अगस्त को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 26 अगस्त शुक्रवार को वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 17 खटखटियापारा आंगनबाड़ी भवन के पास मानसनगर, वार्ड क्र. 30 मानिकपुर सार्वजनिक भवन नीचे मोहल्ला, वार्ड क्र. 34 बेलगिरी बस्ती अमरसिंह होटल के पीछे स्टेज, वार्ड क्र. 42 शांतिनगर न्यू शांतिनगर स्टेज, वार्ड क्र. 52 नगोईखार आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर आंगनबाड़ी मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 67 गजरा आंगनबाड़ी केन्द्र बांधापारा के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

बालको के पोषण माह ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल को बनाया उत्कृष्ट

namanchhattisgarh

पीएम किसान सम्मान निधि में लैंड सीडींग, आधार सीडींग और ई-केवायसी करवाना अनिवार्य

namanchhattisgarh

प्रशासन तुंहर द्वार अभियान: ग्राम पंचायत ससहा में 15 जून को प्रशासन तुंहर द्वार शिविर का होगा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment