कोरबा 02 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 03 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 03 सितम्बर शनिवार को वार्ड क्र. 03 राताखार पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 10 संजय नगर कैनाल रोड के पास, वार्ड क्र. 23 कृष्णानगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 36 पाड़ीमार परसाभांठा स्कूल के पास सामुदायिक भवन मितानिन कविता राठौर घर के पास, वार्ड क्र. 42 रूमगरा स्कूल के सामने स्टेज, वार्ड क्र. 51 केंदईखार नीलम मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 54 जरहा जेल पुराना बरहमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 66 मितानिन घर के सामने कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।
