February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

04 सितम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 03 सितम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट रविवार 04 सितम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 04 सितम्बर रविवार को वार्ड क्र. 07 मोतीसागरपारा, वार्ड क्र. 14 पम्प हाउस झोपड़ीपारा, वार्ड क्र. 25 सुभाष ब्लाक कुष्ठ आश्रम के पास, वार्ड क्र. 37 भदरापारा, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी, वार्ड क्र. 52 फर्टिलाईजर बस्ती स्कूल के पास, वार्ड क्र. 60 धरमपुर, वार्ड क्र. 67 गजरा बनवारी साईड मोहल्ला के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

पीएटी-पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा पांच जून को कोरबा शहर में चार परीक्षा केंद्रों में एक हजार 477 परीक्षार्थी होंगे शामिल

namanchhattisgarh

आप प्रतिभाओं को पहचानते हैं, उन्हें तराश कर आगे बढ़ाइये: तारन प्रकाश सिन्हा

namanchhattisgarh

सजेगा श्याम का दरवार गुंजेगा भजनों का स्वर आज

namanchhattisgarh

Leave a Comment