February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मिनी माता सम्मान वर्ष 2022 के लिए प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

Share

कोरबा 19 सितम्बर 2022/मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान) की श्रृंखला के तहत् वर्ष 2022 के लिए नामांकन एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित की गयी है। यह सम्मान शासन द्वारा महिलाओं विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला या अशासकीय संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोरबा ने बताया कि उपरोक्त क्षेत्र में असाधारण कार्य करने वाली महिलाएं अपना नामांकन 10 अक्टूबर 2022 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा मंे प्रस्तुत कर सकेंगे।

क्र./449


Share

Related posts

राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के शीर्ष कमेटी की बैठक सम्पन्न

namanchhattisgarh

बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी देने के लिए टोल फ्री नंबर जारी : उद्यानिकी फसलों की क्षति पर किसानों को मिलेगा मुआवजा

namanchhattisgarh

राज्योत्सव 2022: विभागीय प्रदर्शनियों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment