February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट कार्य, प्रयास एवं सेवाओं के लिए मिलेगा दो लाख रूपए का पुरस्कार

Share

कोरबा 22 सितंबर 2022/अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास  के लिए चयनित व्यक्ति या संस्था को दो लाख रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यतियतन लाल सम्मान 2022 के लिए प्रविष्टियां तीन अक्टूबर शाम 5ः30 बजे तक आमंत्रित की गई है। पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां कलेक्टोरेट कार्यालय के कक्ष क्रमांक 06 वरिष्ठ लिपिक शाखा में विशेष वाहक के हस्ते आमंत्रित की गई है। चयनित व्यक्ति या संस्था को नगद राशि, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जाएगी। यह पुरस्कार राज्य शासन द्वारा नियुक्त निर्णायक मण्डल द्वारा चयन होने पर ही दिया जाएगा।
भेजी जाने वाली प्रविष्टियों में व्यक्ति या संस्था का पूर्ण परिचय के साथ अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयासों के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी अपेक्षित है। प्रविष्टियों में कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी देना होगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति भी होनी चाहिए। अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं एवं ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की जानकारी भी प्रविष्टियों के द्वारा अपेक्षित है। आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम या मण्डल में सेवारत हो तो इसका स्पष्ट उल्लेख करना होगा।

क्र./460


Share

Related posts

जिला स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

namanchhattisgarh

रानी धनराज कुवंर देवी शहरी.स्वा.केन्द्र कोरबा में 95 अधिकारी-कर्मचारियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

namanchhattisgarh

निगम क्षेत्र में संचालित योजनाओं के प्रगति संबंधी आयुक्त ने ली समीक्षा बैठक

namanchhattisgarh

Leave a Comment