-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरबा जिले के 10 रीपा का किया शिलान्यास

Share

कोरबा 02 अक्टूबर 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने गांधी जयंती के अवसर पर  आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरबा जिले के 10 महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क का शिलान्यास किया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के 10 चयनित गौठानों को आजीविका के केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में दो इंडस्ट्रीयल पार्क विकसित किए जायेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा की रीपा के माध्यम से ग्रामीण उद्यमियों को अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। रीपा से ग्रामीण अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। गौठानों को केंद्र बिंदु बनाते हुए ग्रामीण उत्पादन एवं सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। रीपा के द्वारा ग्रामीण उद्यमियों को मशरूम उत्पादन, अंडा उत्पादन, तेल प्रोसेसिंग, बेकरी उद्योग, मसाला निर्माण, सोलर लैंप, कोसा साड़ी निर्माण, गोधन न्याय योजना बोरी प्रिंटिंग आदि का उद्योग लगाने का अवसर प्राप्त होगा। इससे ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। जिला स्तरीय रीपा शिलान्यास कार्यक्रम विकासखंड कटघोरा के रंजना गौठान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कटघोरा विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला कंवर, गौ सेवा आयोग सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा, कलेक्टर श्री संजीव झा, एडीएम श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, एसडीएम कटघोरा श्री कौशल तेंदुलकर, सीईओ जनपद कटघोरा श्री आरएस मिर्झा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

जिला स्तरीय रीपा शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर कटघोरा विधायक श्री पुरुषोत्तम कंवर ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं रोजगार को बढ़ावा देेने के उद्देश्य से रूरल इंडस्ट्रियल पार्क विकसित किया जा रहा है। इसके माध्यम से निजी उद्यमियों और ग्रामीणों को उद्यम लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी के  ग्रामीण जनजीवन को स्वावलंबी बनाने का सपना रीपा के माध्यम से साकार हो रहा है। रीपा के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही उद्योग लगाने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। कार्यक्रम में पाली तानाखार के विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा ने कहा की गांव में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की ग्रामीणों को रोजगार दिलाने की दूरगामी सोच है। इसके माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर कलेक्टर श्री संजीव झा ने कहा कि जिले के 10 गौठानों में रीपा विकसित किए जा रहे हैं।  इसमें बिजली, पानी एवं अधोसंरचना से संबंधित विकास कार्य जिला प्रशासन के द्वारा कराया जाएगा। रीपा के माध्यम से उद्योग लगाने के इच्छुक ग्रामीणों को रीपा क्षेत्र में शेड  बना कर दिया जाएगा। उद्यमियों को बैंक लोन दिलाने की भी सुविधा जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जाएगी। इससे उद्यमियों को ग्रामीण उद्योग विकसित करने में आसानी होगी।

जिला स्तरीय रीपा शिलान्यास कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने रीपा स्थल में जाकर विधिवत भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में मौजूद किसानों और हितग्राहियों को वर्मी कंपोस्ट, बीज एवं पौधों का भी वितरण जन प्रतिनिधियों द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है की महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में जिले के 10 गौठानों  विकासखंड कोरबा के चिर्रा और पहन्दा गौठान, कटघोरा के रंजना और अरदा, पाली के   केराझरिया और नोनबिर्रा, करतला के सुपातराई और कोटमेर एवं विकासखंड पोंडी उपरोड़ा के पाली (दुल्लापुर) और सेमरा गौठान का चयन किया गया है।
क्र./491


Share

Related posts

यहां 31 साल से चल रही है यही परंपरा: भव्य रथ पर सवार होकर शहर में निकलते हैं कान्हा, लोग करते हैं भजन कीर्तन; जमकर खेली जाती है होली

cradmin

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूलों के निर्माण कार्याे को समय सीमा में करे पूर्ण: कलेक्टर

namanchhattisgarh

अशोक वाटिका उन्नयन के प्रत्येक कार्य में रहें बेहतर प्लानिंग, वर्क क्वालिटी व टाईम लिमिट का रखें विशेष ध्यान – आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment