February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

निगम कार्यालय साकेत में अधिकारी कर्मचारियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Share

कोरबा 31 अक्टूबर 2022 – लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया, इस मौके पर नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर अपर आयुक्त श्री खजांची कुम्हार ने अधिकारी कर्मचारियों को देश की एकता एवं अखण्डता बनाए रखने की शपथ दिलाई, सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने इस अवसर पर राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली। इस मौके पर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुम्हार के साथ ही उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी एवं पवन वर्मा, संपदा अधिकारी श्रीधर बनाफर, सहा.जनसपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, कार्यालय अधीक्षक आर.के.मसीह, आनंद दुबे, दिवाकांत जायसवाल, रामेश्वर कंवर, शंकरलाल साहू, हिमांशु राठौर, उत्तम साहू, रामकृष्ण साहू, नासिर सईद, अरविंद वानखेडे, द्वासराम साहू, कृष्णा महंत, सरस देवांगन, शांतिलाल सोनी, परमेश्वर शर्मा, बीना प्रसाद, आभा सिंह, भावेश यादव, आर.के.पाण्डेय, दीनदयाल साहू, बिहारीलाल यादव आदि के साथ अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।


Share

Related posts

कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले के दूरस्थ पसान क्षेत्र पहुंचकर आश्रम, अस्पताल और स्वामी आत्मानंद स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

namanchhattisgarh

कलेक्टर ने निगम के नियमितीकरण के 1236 प्रकरणों को दी स्वीकृति, आज 285 प्रकरण स्वीकृत किए गए

namanchhattisgarh

थाना पाली के अंतर्गत हाई स्कूल उरता में हुआ निजात, साइबर जागरूकता, एवं यातायात संबंधित कार्यक्रम

namanchhattisgarh

Leave a Comment