कोरबा । श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश भोपालपुरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि आगामी 1 नवम्बर 2022 को कनवेरी स्थित गौशाला में गोपाष्टमी का पर्व मनाया जायेगा गोपाष्टमी के अवसर पर हवन, पूजन सुबह 9ः00 बजें गौमाता का श्रृगार पूजन प्रातः11 बजे मंचीय कार्यक्रम दोपहर 12 बजे जिसमें रमेश सुल्तानिया चेयरमेन श्री श्यामग्रुप जांजगीर नैला, अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्रीकात बुधिया की उपस्थित में होगा कार्यक्रम का अयोजन श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति व माता माधवी देवी गौसेवा समिति के द्वारा किया जायेगा इस अवसर पर श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति के अध्यक्ष नरेश भोपालपुरिया ने सभीं अग्रबन्धुओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में गौसेवा हेतु कनवेरी स्थित गौशाला में पहुचे और गौमाता कि पूजा व अन्य कार्यक्रमों में शामिल होये
