February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

मुक्तिधाम में असमाजिक तत्वों का आतंक, सामानों की कर रहे हैं चोरी

Share

कोरबा। कोरबा के मोतीसागर पारा में संचालित मुक्तिधाम असमाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। उनके द्वारा मुक्तिधाम परिसर में नशा करने के साथ ही चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। मना करने पर उनके द्वारा मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती है। मुक्तिधाम का संचालन करने वाली सामाजिक संस्था जेसीआई ने इस दिशा में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में जेसीआई के राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि असमाजिक तत्वों की सक्रियता कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। नशे के हालत में उनके द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उनकी हरकतों से अब मुक्तिधाम भी नहीं बचे है। मोतीसागर पारा में संचालित मुक्तिधाम में कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है जहां असमाजिक तत्वों की सक्रियता काफी बढ़ गई है। उनके द्वारा यहां अक्सर नशा किया जाता है। गांजा,शराब और एम्पुंल जैसे नशा कर उनके द्वारा यहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी जाती है।
इस मुक्तिधाम का संचालन सामाजिक संस्था जेसीआई के द्वारा किया जाता है। वर्ष 2006 से इस संगठन ने मुक्तिधाम के संचालन की जिम्मेदारी ली है जिनके द्वारा यहां गार्डन बनवाया गया है और इसे आकर्षक रुप दिया गया है। इतना ही नहीं लोगों के सहयोग से यहां पंखे और नालियों मंें ग्रील भी लगाए गए हैं लेकिन असामाजिक तत्वों ने उसकी चोरी कर ली है। संचालकों ने बताया, लगातार चोरियां हो रही है लेकिन पुलिस इस दिशा में किसी तरह का कदम नहीं उठा रही। मुक्तिधाम को असमाजिक तत्वों के आतंक से मुक्ति दिलाने जेसीआई ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है और कहा है,कि इसे व्यवस्थित करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाए ताकी यहां की व्यवस्था बेहतर रहे।


Share

Related posts

महापौर एवं आयुक्त ने महात्मा गांधी अर्बन इंड्रस्ट्रियल पार्क (यू.आई.पी.ए.) का किया स्थल निरीक्षण

namanchhattisgarh

महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक

namanchhattisgarh

देशभक्ति की भावना के सामने बारिश भी पड़ी फीकी, स्वतंत्रता का संदेश लेकर महापौर, कलेक्टर- एसपी के साथ दौड़ा कोरबा

namanchhattisgarh

Leave a Comment