February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

10 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 09 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट गुरूवार 10 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 नवम्बर गुरूवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 11 लक्ष्मणबन मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 30 पुलिस कालोनी सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 36 भदरापारा परसाभांठा स्कूल के पास सामुदायिक भवन कविता मितानिन घर के पास, वार्ड क्र. 45 डांडपारा सामुदायिक भवन के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 50 पावरसिटी गेट के पास सांस्कृतिक मंच, वार्ड क्र. 59 वैशालीनगर स्कूल के पास, वार्ड क्र. 67 मड़वाढोड़ा पार्षद घर के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

सी.एस.ई.बी.चौक से स्टेडियम चौक तक सड़कों से हटाया गया बड़े वाहनों को

namanchhattisgarh

मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के कार्यों का नियमित करें निरीक्षण – कलेक्टर

namanchhattisgarh

कोरबा के आवासीय खेल अकादमी में प्रवेश के लिए चयन ट्रायल 15 से 17 फरवरी तक

namanchhattisgarh

Leave a Comment