February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

धान खरीदी महाभियानः केरवाद्वारी के 17 किसानों के शून्य धान रकबा से संबंधित समस्या का पोर्टल में किया गया सुधार

Share

कोरबा 09 नवंबर 2022/ जिले में 1 नवंबर से शुरू हुए धान खरीदी महाअभियान के तहत जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिले में अब तक एक हजार 791 क्विंटल 60 किलो धान की खरीदी हो चुकी है। सहकारी समिति करतला के अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र केरवाद्वारी के 17 किसानों के धान रकबा शून्य दिखाने की समस्या का समाधान कर लिया गया है। कलेक्टर श्री झा के नर्देश पश्चात अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरदावरी प्राप्त कर तत्काल तहसील मॉड्यूल में सुधार करा लिया है। सुधार होने के पश्चात किसानों को धान बेचने में सहूलियत होगी। रकबा में सुधार होने के पश्चात खरीदी केंद्र में पंजीकृत किसान श्री कार्तिक राम ने कहा कि कलेक्टर श्री झा को रकबा शुन्य दिखाने की समस्या से अवगत कराने के पश्चात सभी किसानों का तकनीकी त्रुटि को दूर कर पोर्टल में आवश्यक सुधार कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए सुनिश्चित की गई व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। धान खरीदी केंद्र सुमेधा में धान बेचने आए किसान श्री मिलसाय ने 6 क्विंटल धान बेचा। उन्होंने समिति में किसानों की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था से संतुष्टि दिखाई।
जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी ने बताया की खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। किसानों की सहूलियत के लिए समिति और मोबाइल एप्प टोकन तुम्हर हाथ द्वारा टोकन जारी किया जा रहा है। यह मोबाइल ऐप अब गूगल प्ले स्टोर में भी उपलब्ध हो गया है। कृषक गण आसानी से डाउनलोड कर सकते है। 10 नवंबर के लिए 50 टोकन जारी किए गए हैं। इनमें 27 टोकन समिति द्वारा और 23 टोकन मोबाइल एप के द्वारा जारी किया गया है। जारी टोकन के माध्यम से एक हजार 540 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी की जाएगी। गुरुवार  को धान खरीदी केन्द्र पाली में 08, नुनेरा में 4, चौतमा में दो, पोड़ी में सात, हरदी बाजार में एक,  बरपाली में एक, केरवाद्वारी में तीन, रामपुर में एक, कटघोरा में पांच, छुरीकला, सुमेधा एवं कोरबी पोड़ी में एक एक, पसान में 3, भैसमा,  कोथारी,  तुमान और कोरबी पाली में एक-एक तथा निरधि धान खरीदी केंद्र में 8 किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे।

क्रमांक  595


Share

Related posts

समय पर हो फाइल का मूव्हमेंट और प्रभारी अधिकारी रखे कार्यों पर नजरः कलेक्टर

namanchhattisgarh

माध्यमिक शिक्षा मंडल: हेल्पलाईन द्वारा छात्र-छात्राओं की समस्याओं का किया जा रहा समाधान

namanchhattisgarh

जनदर्शन में कलेक्टर से बेझिझक मिल रहे ग्रामीणजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment