February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

12 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 11 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 12 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवम्बर शनिवार को वार्ड क्र. 02 तुलसीनगर एस.एस.ग्रीन के पास, वार्ड क्र. 13 पन्द्रह ब्लाक अटल आवास के पास, सियान सदन, वार्ड क्र. 33 रामपुर सामुदायिक भवन के पास आंगनबाड़ी 1 के सामने, वार्ड क्र. 45 राजीवनगर सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 52 दर्रीखार क्र. 03 आंगनबाड़ी केन्द्र के पास, वार्ड क्र. 58 इमलीछापर आंगनबाड़ी के पास, वार्ड क्र. 64 घुड़देवा दफाई आंगनबाड़ी केन्द्र 02 के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

बाल दिवस के अवसर पर गुलाब फूल एवं चॉकलेट भेंट कर यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाइश दी गई

namanchhattisgarh

कृषि मंत्री ने ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

namanchhattisgarh

आई.टी.आई. कोरबा में 11 जुलाई को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment