-2.8 C
New York
February 24, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

धान खरीदी की बोहनी कराने वाले किसान का जनप्रतिनिधियों और समिति प्रबंधन ने किया सम्मान, मोबाईल ऐप की सुविधा के लिए जताया शासन का आभार

Share

कोरबा 14 नवंबर 2022/ जिले में धान खरीदी के कार्य में तेजी आने लगी है। कलेक्टर श्री संजीव झा ने निर्देश दिए हैं कि धान बेचने के लिए खरीदी केंद्रों तक पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में भी 1 नवंबर से धान की खरीदी चल रही है। धीरे-धीरे सभी केंद्रों में धान खरीदी की बोहनी होने लगी है। इस बीच धान बेचने के लिए भी किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए अब कोई मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है। धान बेचने के लिए किसान घर बैठे मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त कर रहे हैं और अपनी सुविधा के अनुसार खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंच रहे हैं। किसानों को धान बेचने के लिए शासन ने “किसान टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप की सुविधा दी है, जिसके प्रति किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है ताकि उन्हें धान विक्रय में कोई दिक्कत न आए। ग्राम खरवानी के किसान श्री सुरेश कुमार राठौर ने भी शासन की इस सुविधा का लाभ उठाया और धान का विक्रय किया। श्री सुरेश कुमार राठौर आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित फरसवानी के पंजीकृत किसान हैं। श्री सुरेश राठौर को जब शासन की ओर से किसानों को उपलब्ध कराई गई इस महत्वपूर्ण सुविधा के बारे में जानकारी हुई तो उन्होंने टोकन हासिल करने के लिए केंद्र तक पहुंचने की जगह घर बैठे ही खुद से मोबाइल ऐप से धान बेचने के लिए टोकन प्राप्त कर लिया। इसके बाद अपनी सुविधा के अनुसार सोमवार को फरसवानी के धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर 68.80 क्विंटल धान बेचकर फरसवानी केंद्र में धान खरीदी की बोहनी कराई।  उपार्जन केंद्र में सबसे पहले धान बेचने पहुंचे किसान श्री सुरेश राठौर का समिति प्रबंधन व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सम्मान किया। वहीं केंद्र में धान बेचने पहुंचे किसान श्री सुरेश राठौर भी सम्मान पाकर खुद भी अभिभूत हो गए। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में किसानों के हित में किए गए इंतेजाम और सुविधाजनक ढंग से “किसान टोकन तुंहर हाथ” मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने की सुविधा को बेहतर बताते हुए कहा कि पहले धान बेचने से पहले टोकन प्राप्त करने के लिए ही किसानों को इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब शासन की बेहतर व्यवस्था ने किसानों की परेशानी दूर कर दी है। वही केंद्रों में बेहतर व्यवस्था व सुविधा के लिए किसान श्री सुरेश कुमार राठौर ने राज्य शासन व  जिला प्रशासन का आभार जताया। केंद्र में धान खरीदी के शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर आदिवासी सेवा सहकारी समिति फरसवानी के नव-मनोनित अध्यक्ष श्री मंगल सिंह, सरपंच ग्राम पंचायत फरसवानी श्री रामगोपाल बियार, प्रभारी प्रबंधक श्री क्रांति कुमार देवांगन, कंप्यूटर ऑपरेटर,  किसान व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
*रामपुर धान खरीदी केंद्र में भी 100 क्विंटल धान खरीदी के साथ हुआ शुभारंभ* – आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर धान उपार्जन केंद्र में भी सोमवार से धान खरीदी शुरू हो गई है। केंद्र में श्रीमती लक्ष्मी बाई ने 100 क्विंटल धान का विक्रय कर रामपुर केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ किया। इसी तरह किसान श्री खेमलाल राठिया ने भी धान का विक्रय किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों, समिति प्रबंधन, अधिकारी, कर्मचारियों ने किसानों का  फूल माला पहना कर सम्मान किया। इस अवसर पर रामपुर के पूर्व विधायक श्री श्यामलाल कंवर, नागरिक श्री अशरफ खान, ग्राम पंचायत बरकोहा के सरपंच श्री रामभरोस राठिया, ग्राम पंचायत रामपुर के सरपंच श्री विनय राठिया, ग्राम पंचायत जोगीपाली के सरपंच सुगुम सिंह मांझी, समिति के अध्यक्ष श्री शंकर लाल राठिया, खाद्य अधिकारी श्रीमती उर्मिला गुप्ता, समिति के कर्मचारी एवं गांव के किसानों की उपस्थिति में किसानों का धान विक्रय किया गया।
क्रमांक 615

Share

Related posts

चोरी के कबाड़ का फर्जी बिल प्रस्तुत कर असली बताने के आरोप में आदतन कबाड़ी मुकेश साहू गिरफ्तार

namanchhattisgarh

उच्च रक्तचाप को नजरअंदाज न करें, हो सकती है कई गंभीर बीमारियां

namanchhattisgarh

छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए सशक्त सामाजिक सुरक्षा तंत्र

namanchhattisgarh

Leave a Comment