February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

18 नवम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 17 नवम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शुक्रवार 18 नवम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 नवम्बर शुक्रवार को वार्ड क्र. 08 इमलीडुग्गू गौमाता चौक स्टेज के पास, वार्ड क्र. 12 अमरैयापारा सामुदायिक भवन, वार्ड क्र. 18 चेकपोस्ट बस्ती सी.एस.ई.बी.चौक मंच के पास, वार्ड क्र. 40 आजादनगर एन.के.एच. हास्पिटल के पास, वार्ड क्र. 47 कुमगरी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 48 सेमीपाली सामुदायिक भवन के पास, वार्ड क्र. 59 मदरसा मोहल्ला ईदगाह के पास, वार्ड क्र. 63 पुरैना आंगनबाड़ी केन्द्र के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।

Share

Related posts

यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों पर चलेगा कानूनी चाबुक

namanchhattisgarh

निजात अभियान के अंतर्गत थाना करतला क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक केंद्र में महिला एवं बाल विकास के प्रशिक्षणरत सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं के मध्य चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

namanchhattisgarh

सरकार की प्राथमिकता के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना विभाग की जिम्मेदारी: मंत्री मोहन मरकाम

namanchhattisgarh

Leave a Comment