February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

नारी सुरक्षा जागरूकता एवं सशक्तिकरण अभियान शिविर का हुआ आयोजन

Share

अकलतरा। (चन्द्रशेखर बरेठ ) सामाजिक संस्था वेल विशर फाउंडेशन और जिला पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम अमोरा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नारी सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बम्हनीनडीह थाना प्रभारी सुनीता नाग ने कहा की समाज में महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिक वरीयता का विषय है, सुनीता नाग ने बच्चों से गुडटच – बैडटच के विषय में विस्तृत चर्चा किया, साथ ही अभिभावकों को भी उक्त विषय के बारे में जानकारी प्रदान किया एवं उन्हें सजग रहने सलाह दिया, उन्होंने कहा कि इस प्रकार की समस्या का आभास होने पर हमें अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी प्रदान करना चाहिए, अकलतरा थाना प्रभारी लखेश केंवट ने छात्र-छात्राओं को सोशल मीडिया ऐप का सावधानीपूर्वक प्रयोग करने के बारे में बताया, व्याख्यान प्रतीक्षा सिंह ने कहा की हमें अपने वर्तमान लोकेशन से संबंधित फोटो इत्यादि तत्काल शेयर करने से बचना चाहिए, ताकि असामाजिक तत्वों को आपके वर्तमान लोकेशन की जानकारी ना हो, फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि को प्राइवेसी में रखना चाहिए एवं जन्म तारीख, पता इत्यादि को भी शेयर करने से बचना चाहिए, अनजान लोगों को सोशल मीडिया में जुड़ने एवं बात करने से बचना चाहिए, कार्यक्रम को आशीष मिश्रा ने भी सम्बोधित किया, कार्यक्रम में 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन संस्था के सचिव चिराग शर्मा ने किया, अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में जांजगीर थाना से सविता भारद्वाज, रेणु मेश्राम, अकलतरा थाना से मनोज तिग्गा, आलोक शर्मा, मुलमुला थाना से रमन राजपूत व सुरेंद्र लहरे उपिस्थत थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष अविनाश सिंह,सचिव चिराग शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजना सिंह, हरनारायण मानिकपुरी व प्रेम निर्मलकर का सहयोग रहा।

अभिव्यक्ति ऐप की दी गई जानकारी

बम्हनीनडीह थाना प्रभारी सुनीता नाग ने राज्य शासन द्वारा संचालित अभिव्यक्ति ऐप की विस्तृत जानकारी छात्रों को दी, उन्होंने कहा की अभिव्यक्ति ऐप महिलाओ और बच्चों की सुरक्षा को समर्पित बहुआयामी ऐप है, इसमें शिकायतकर्ता की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाती है, अभिव्यक्ति ऐप किसी भी प्रकार की असुरक्षा वाले स्थिति में हमारे मोबाइल का लोकेशन सीधे पुलिस मुख्यालय एवं परिवारजनों को मैसेज के द्वारा भेजती है, इसे सभी महिलाओ और बच्चों के मोबाइल मे डाउनलोड करना है, सभी छात्रावास, आंगनबाड़ी, मितानिन महिला स्व सहायता समूह, छात्राओ , कामकाजी महिलाओ को उक्त ऐप इनस्टॉल करना है, यह ऐप नारी सुरक्षा को बढ़ावा देती है।


Share

Related posts

सखी वन स्टाफ सेन्टर अब हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में संचालित

namanchhattisgarh

प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक को श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाए: मुख्य सचिव

namanchhattisgarh

जिले में घुमंतू पशुओं को लगाया जा रहा रेडियम बेल्ट और टैग

namanchhattisgarh

Leave a Comment