February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

26 नवंबर को मनाया जाएगा संविधान दिवस, संविधान की प्रस्तावना का होगा पाठन

Share

कोरबा 25 नवम्बर 2022/भारत सरकार द्वारा डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय संविधान 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत किया गया है। इस वर्ष संविधान दिवस के अवसर पर  26 नवंबर को भारत के संविधान की प्रस्तावना के ऑनलाइन पाठन के लिए वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है। कंप्यूटर मोबाइल में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने पर पहले की भांति ऑफलाइन मोड में संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा। संविधान दिवस के अवसर पर वेबलिंक https://readpreamble.nic.in  पर जाकर संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन पाठन कर सकते हैं। भारत – लोकतंत्र की जननी विषय पर क्विज के लिए वेब लिंक
https://constitutionquiz.nic.in   पर जाकर क्विज में भाग ले सकते हैं। यह वेबपोर्टल 26 नवंबर 2022 को उपलब्ध रहेगा तथा इसमें भारत के सभी नागरिक भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं। सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों में 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाइन पाठन वेबपोर्टल पर किया जाएगा। साथ ही ऑनलाइन  क्विज के लिए बनाए गए वेबपोर्टल का भी उपयोग किया जाएगा।
क्रमांक 658/


Share

Related posts

नवोदय विद्यालय में कक्षा नवमीं में रिक्त सीटों की भर्ती के लिए चयन परीक्षा 11 फरवरी को

namanchhattisgarh

एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग के छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

namanchhattisgarh

कलेक्टर श्री झा ने आईआईटी-जेईई की तैयारी के लिए 17 विद्यार्थियों को वितरित किए टेबलेट-ईयरफोन

namanchhattisgarh

Leave a Comment