February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsअपराधछत्तीसगढ़

अवैध सट्टा के दो अलग-अलग मामले में दो व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्यवाही

Share

कोरबा | पुलिस अधीक्षक कोरबा  संतोष सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर कोरबा जिले मे अवैध जुआ, सट्टा के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य मे दिनांक 01.12.2022 को नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुए अवैध सट्टा के खिलाने वाले 2 व्यक्तियों के विरूद्ध 2 अलग-अलग मामले में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुरानी बस्ती दुर्गा मंदिर के पास अवैध सट्टा खिलाते मोहम्मद इशाक कुरेशी एवं ठाकुर घाट पुरानी बस्ती के पास अवैध सट्टा खिलाते ओम प्रकाश केवट को पकड़ कर लगभग ₹21000 सट्टा पट्टी के साथ 1240 रुपए नकदी जप्त कर धारा 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।अवैध काम करने वालों के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।


Share

Related posts

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षाः जिले के 44 परीक्षा केंद्रों में नौ हजार 316 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

namanchhattisgarh

पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ अवश्य दिलवाएं: सौरभ कुमार

namanchhattisgarh

विश्व कैंसर दिवसः कैंसर रोकथाम हेतु जागरुकता बढ़ाने के लिए वेदांता एल्यूमिनियम की पहल

namanchhattisgarh

Leave a Comment