1 C
New York
February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

आठ सिंचाई योजनाओं के लिए 28.10 करोड़ रूपए स्वीकृत

Share

रायपुर, 07 दिसम्बर 2022 | छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के आठ विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं के कार्यों को कराने के लिए 28 करोड़ 10 लाख 56 हजार रूपए स्वीकृत किए है। योजना के पूरा होने से किसानों को 10 हजार 777 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। रायपुर जिले के विकासखण्ड-धरसींवा की मलौद व्यपवर्तन योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 1 करोड़ 71 लाख 77 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 142 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड-अभनपुर की खोरपा डायवर्सन का शीर्ष कार्य एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 95 लाख रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 262 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड तिल्दा की परसदा जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 1 करोड़ 62 लाख 85 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 170 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड आरंग की ग्राम बनरसी के समीप पतालू नाला में स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 88 लाख 40 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 102 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड अभनपुर की कोल्हान नाला पर पौता स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए 3 करोड़ 28 लाख 98 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 95 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।
महासमुंद जिले के विकासखण्ड-महासमंुद की कोडार परियोजना अंतर्गत कोडार बांयी तट नहर के चैन क्रमांक-78 (स्पील क्रासिंग) पर निर्मित नहर साइफन का पुनः निर्माण कार्य के लिए 58 लाख 61 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 9149 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड खैरागढ़ की कुकरापाट नदी पर डुमरडीह से रंगकठेरा एनीकट कम काजवे योजना के कार्य के लिए 3 करोड़ 95 लाख 9 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी। विकासखण्ड खैरागढ़ की खपरी डायवर्सन योजना का मरम्मत, रिमाडलिंग एवं लाईनिंग कार्य के लिए 9 करोड़ 9 लाख 86 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के पूरा होने से 807 हेक्टेयर में क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

क्रमांकः- 5494/


Share

Related posts

कोरबा पुलिस द्वारा चलाया गया सरप्राइस चेकिंग अभियान

namanchhattisgarh

अशोक वाटिका उन्नयन कार्य में तेजी लाएं, उद्यानों में स्थित फाउण्टेन, जिम उपकरणों की मरम्मत कर दुरूस्त करें – आयुक्त

namanchhattisgarh

जिले में अधिक ठण्ड के दृष्टिगत् सभी स्कूलों में सात जनवरी तक अवकाश घोषित

namanchhattisgarh

Leave a Comment