February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं की जानकारी लेकर त्वरित निराकरण के दिये निर्देश

Share

कोरबा 07 दिसंबर 2022/कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर और कलेक्टर श्री संजीव झा आज जनपद पंचायत पाली के अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार में भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित विशेष राजस्व शिविर में शामिल हुए। विधायक और कलेक्टर ने हरदीबाजार के पंचायत भवन में आयोजित राजस्व निराकरण शिविर मंे शामिल होकर मौजूद लोगों की समस्याओं और सुझावों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने हरदीबाजार और आसपास गांवो के किसानों के भू-अर्जन से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही एसईसीएल द्वारा किए गए भू-अर्जन के प्रकरणों में मुआवजा वितरण के समस्याओं को सुलझाने के लिए जरूरी सलाह भी दिये। कलेक्टर ने फौती, बंटवारा के लिए लंबित प्रकरणों को तेजी से निराकृत कर मुआवजा वितरण में आवश्यक सहयोग करने के निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिये। हरदीबाजार में आयोजित विशेष राजस्व शिविर में नागरिकों से अलग-अलग काउंटर के माध्यम से नामांकन, बंटवारा, फौती, सीमांकन आदि से संबंधित आवेदन लिए गए। कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता में लेते हुए त्वरित निराकरण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री विजेंद्र पाटले, जिला पंचायत सीईओ श्री नूतन कंवर, एसडीएम पाली श्री मनोज खाण्डे, तहसीलदार हरदीबाजार श्री रवि राठौर, अन्य अधिकारी-कर्मचारी सहित गांव के सरपंच एवं हरदीबाजार सहित आसपास गांव के नागरिकगण मौजूद रहे।
विधायक और कलेक्टर ने हरदीबाजार धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को पैरा दान के लिए किया प्रेरित – कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर और कलेक्टर श्री संजीव झा ने आज हरदीबाजार में स्थित धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। विधायक और कलेक्टर ने खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं, धान की आवक,  बारदानों की उपलब्धता, केंद्र में हमालों की उपलब्धता और किसान पंजीयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में पंजीकृत किसानों और अब तक हुए धान खरीदी कि जानकारी ली। साथ ही खरीदी किए गए धान का तौल भी कराया। विधायक और कलेक्टर ने कहा कि खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए पहुंचने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने धान खरीदी के लिए किसानों को जारी किए जा रहे ऑनलाइन और ऑफलाइन टोकन की भी जानकारी ली। विधायक और कलेक्टर ने धान बेचने के लिए आने वाले किसानों के धान खरीदी व अन्य जानकारियां एंट्री करने के लिए केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्था भी देखी। इसके लिए केंद्र में बनाए गए कंप्यूटर कक्ष का अवलोकन किया और पंजीयन के बारे में जानकारी ली। विधायक और कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रबंधक से किसानों को गौठानों में पैरादान के लिए प्रेरित करने कहा। उन्होंने 100 क्विंटल से अधिक धान बेचने वाले बड़े किसानों की जानकारी ली। साथ ही उनको स्वेच्छा से पैरादान के लिए विशेष रूप से प्रेरित करने और उनसे सहमति पत्र लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठानों में पैरा दान करने से गांवो के मवेशियों के लिए वर्ष भर चारे की उपलब्धता होगी।
क्रमांक 701


Share

Related posts

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन आज

namanchhattisgarh

’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना ’ : पर्यावरण संरक्षण के साथ होगा मृदा संरक्षण

namanchhattisgarh

अप्रारंभ विकास कार्यो को तत्काल प्रारंभ कराएं, प्रगतिरत कार्यो को समयसीमा में पूरा करें : आयुक्त

namanchhattisgarh

Leave a Comment