February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का राजिम में होगा आयोजन, प्रथम पुरस्कार के रूप में मिलेंगे पांच लाख रूपए

Share

कोरबा 08 दिसंबर 2022/राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामायण मंडलियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय रामायण मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष यह प्रतियोगिता गरियाबंद जिले के राजिम में 16 से 18 फरवरी 2023 तक आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विजेता दलों को क्रमशः 5 लाख रूपये, 3 लाख रुपए और 2 लाख रुपए की पुरस्कार राशि भी प्रदान की जाएगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जिले में तीन चरणों में रामायण मण्डलियों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा। 15 दिसंबर 2022 तक ग्राम पंचायत स्तर पर रामायण मण्डली प्रतियोगिता आयोजित होगी। जनपद पंचायत स्तर पर यह प्रतियोगिता 25 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात जिला स्तरीय प्रतियोगिता 27 जनवरी से 03 फरवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। इसमें जिला स्तरीय विजेता रामायण मण्डली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कलेक्टर श्री संजीव झा ने जिले में रामायण मण्डली प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित करते हुए मण्डलियों की प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही जिले के मानस मण्डलियों का संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन करने के भी निर्देश दिए हैं। संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडलियों को वाद्य यंत्र खरीदने के लिए पांच हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। सक्रिय मानस मंडलियां संस्कृति विभाग के वेबसाइट में जाकर पंजीयन करा सकते है। राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जिले के नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में सक्रिय मानस मंडलियों को संबंधित जनपद पंचायत स्तर के प्रतियोगिता में शामिल किये जाने के निर्देश भी दिए गए है। संबंधित नगरीय निकायों के ओर से एक विजेता दल को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल करने हेतु चयन कर भेजने की जिम्मेदारी संबंधित नगरीय निकाय के आयुक्त एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी की होगी।
क्रमांक 708


Share

Related posts

ग्रामीणों से अवैध वसूली मामला: सरपंच को कारण बताओ नोटिस जारी : जांच में राशनकार्ड धारियों से 100 रूपए एवं एक किलो चांवल की अवैध वसूली पाया गया

namanchhattisgarh

निगम से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी कर्मचारियों का किया गया सम्मान

namanchhattisgarh

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फोटो प्रदर्शनी में लोगों को शासकीय योजनाओं की दी गयी जानकारी

namanchhattisgarh

Leave a Comment