February 23, 2026
Naman Chhattisgarh
Breaking News
Breaking Newsछत्तीसगढ़

17 दिसम्बर को 08 स्थानों में लगेंगे मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविर

Share

कोरबा 16 दिसम्बर 2022 – छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत संचालित 08 मोबाईल मेडिकल यूनिट शनिवार 17 दिसम्बर को विभिन्न 08 वार्डाे में पहुंचकर निर्धारित स्थलों पर कैम्प करेंगी तथा नागरिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उनकी बीमारियों का मुफ्त इलाज व दवाओं का वितरण करेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसम्बर शनिवार को वार्ड क्र. 10संजयनगर रोड के पास गुफा मंदिर, वार्ड क्र. 24 पार्षद घर के पास, वार्ड क्र. 29 पोड़ीबहार सामुदायिक भवन बांस बाड़ी, वार्ड क्र. 34 फायर कालोनी दुर्गा पण्डाल के पास, वार्ड क्र. 43 सिंचाई कालोनी स्टेज के पास, वार्ड क्र. 52 फर्टिलाईजर बस्ती स्कूल के पास, वार्ड क्र.  54 जरहा जेल पुराना बरमपुर स्टेज के पास, वार्ड क्र. 63 पुरैना आंगनबाड़ी केन्द्र के पास कैम्प लगाए जाएंगे। महापौर श्री राजकिशोर प्रसाद ने संबंधित वार्ड पार्षदों से अपील करते हुए कहा है कि वार्डाे में लगने वाले मोबाईल मेडिकल यूनिट शिविरों की जानकारी वार्ड के नागरिकोें को देने के साथ ही शिविर में अपना सहयोग प्रदान करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी निःशुल्क जांच व बीमारियों का इलाज करा सके तथा शासन की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके।


Share

Related posts

राज्यपाल ने राजधानी स्थित केंद्र शासन के विभाग प्रमुखों की ली बैठक

namanchhattisgarh

धान खरीदी की पारदर्शी प्रक्रिया ने किसान रामचन्द्र का उत्साह बढ़ाया

namanchhattisgarh

आई.टी.आई. कोरबा में 11 जुलाई को होगा अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन

namanchhattisgarh

Leave a Comment