कोरबा । पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह ने आज सुदूर वनांचल क्षेत्र देवपहरी में जन चौपाल लगाया ,जहां शिकायतों को सुनकर निराकरण किया । इस दौरान उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में कोरबा पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयासरत है , शिकायतों के समाधान व प्रभावी कानून व्यवथा स्थापित करने हेतु समय समय पर जन चौपाल लगाकर मौके पर ही शिकायतों का समाधान किया जा रहा है । उन्होंने आगे कहा की अवैध नशे की लत परिवार को आगे बढ़ने से रोकती है , नशे के आदि लोग अपने कमाई का बड़ा हिस्सा नशे पर खर्च करते हैं , जिससे जहां परिवार का विकास प्रभावित होता है ,बच्चों का भविष्य खराब होता है , वहीं पारिवारिक क्लेश बढ़ता है , परिणाम स्वरूप व्यक्ति अपराध की ओर अग्रसर होता है । अपराधिक घटनाओं के अध्ययन से पाया गया है की नशे की लत के कारण ही अधिकांश अपराध हुए हैं ,सड़क दुर्घटनाओं में करीब 40 प्रतिशत मामले नशे की हालत में घटित होना पाया गया है । नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर ही व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है ,कोरबा पुलिस द्वारा संचालित निजात अभियान के बारे में बताते हुए कहा की नशे से छुटकारा से जहां सामाजिक जीवन स्तर ऊंचा होगा ,वही अपराध में भी कमी आएगी ।

इस अवसर पर प्रेस पत्रकार संघ छत्तीसगढ के द्वारा विशिष्ट अतिथि जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सहयोजक रामसिंह अग्रवाल ने कहा निजाद कार्यक्रम में जिले में एक अच्छी पहल है जिले में इसकी तहलका मचा हुआ हॅै नशे से होने वाले अपराधों कि बात कहीं है इस अवसर पर जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि कोरबा में नई पहले करने वाला निजात कार्यक्रम है इससे हर कोई खुश है छोटी से पहल से लोगों के जीवन में सुघार हो रहा है प्रेस पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल भी उपस्थित थे इस अवसर पर प्रेस पत्रकार संघ के द्वारा अंदरूनी गांवों से आए महिलाओं, बच्चो, बुर्जुगों को कंबल वितरित किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि संतोष सिंह पुलिस अधीक्षक विशिष्ट अतिथि जिला चेम्बर आफ कॉमर्स रामसिंह अग्रवाल, योगेश जैन, प्रेस पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल अग्रवाल आर पी तिवारी जगदीश भाई पटेल दिनेश पटेल अमित अग्रवाल व लेमरू थाना स्टाफ व पाण्डो आदिवासी जन व आसपास गांव के सरपंच भी उपस्थित थे
